स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से लेकर स्प्रिंग टेंपल बुद्ध समेत ये हैं दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियां
By ललित कुमार | Updated: October 31, 2018 13:54 IST2018-10-31T13:54:43+5:302018-10-31T13:54:43+5:30

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी: सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा बनने के बाद अब यह रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया है, जी हां यह प्रतिमा दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा है।

स्प्रिंग टेंपल बुद्ध: चीन के हेनान प्रांत में लूसान नामक जगह पर बनी भगवान बुद्ध की इस मूर्ति की ऊंचाई 153 मीटर है।

उशीकू दायबूत्सू: इस मूर्ति की ऊंचाईं 120 मीटर है यह मूर्ति साल 1995 में स्थापित की गयी।

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी: अमेरिका के न्यूयार्क में साल 1886 से स्थापित इस मूर्ति की ऊंचाई 93 मीटर है।

द मदरलैंड: इस मूर्ति की ऊंचाई 85 मीटर है यह साल 1967 में स्थापित की गयी थी।

क्राइस्ट द रिडीमर: इस मूर्ति की ऊंचाई 39.6 मीटर है। ईसा मसीह की इस मूर्ति को साल 1931 में स्थापित किया गया था।

















