Photos: चीन में खुला मुंबई के सी लिंक से 10 गुना बड़ा पुल, लम्बाई जान रह जाएंगे दंग

By ललित कुमार | Updated: October 24, 2018 12:19 IST2018-10-24T11:31:04+5:302018-10-24T12:19:05+5:30

Next

23 अक्टूबर यानि मंगलवार को चीन ने दुनिया का सबसे लंबा 'सी ब्रिज' की ओपनिंग कर दी है।

इस पुल की लम्बाई भारत के मुंबई में बने सी लिंक ब्रिज से 10 गुना ज्यादा है, जी हां चीन में बने इस पुल की लंबाई 55 किलोमीटर है।

चीन में बना यह सी ब्रिज' सीधे हांगकांग और मकाऊ के साथ चीन के झुहाई शहर को जोड़ेगा।

इस शानदार पुल को बनाने में करीबन 6 साल तक इसकी प्लानिंग की गई और इस पुल को बनाने में करीबन 8 साल का समय लगा।

पूल को बनाने के लिए अंडरग्राउंड सुरंग भी खोदी गई, यह सुरंग इसलिए खोदी गई है जिससे समुंद्र पर चलने वाले जहाजों के रूट में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना आए।

चीन में इस पुल की जिनती भी तारीफ की जाए इतनी कम है, क्योंकि यह पुल देखने में बेहद खूबसूरत है पुल को बनाने में इंजीनियरों द्वारा की गई मेहनत किसी को भी इंप्रेस कर देगी।

इस पुल के जरिए सामान को हांगकांग एयरपोर्ट ले जाना में कम समय लगेगा और बहुत आसान भी हो जाएगा।

टॅग्स :चीनChina