विलक्षण प्रजाति के आखिरी गैंडे 'सुडान' का निधन, क्रिकेटर रोहित शर्मा ने तस्वीर शेयर करके जाहिर किया दुख
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 21, 2018 15:39 IST2018-03-21T15:39:51+5:302018-03-21T15:39:51+5:30

बता दें सूडान धरती का आखिरी सफेद नर गैंडे 'सुडान' का निधन हो गया है।

रोहित शर्मा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर सूडान की मौत का शोक जताया है।

बता दें इस नर गैंडे की उम्र 45 साल बताई जा रही है।

मंगलवार को कर्मचारियों ने उनकी मौत की जानकारी दी।

रोहित ने कैप्शन में लिखा, "दुनिया का आखिरी सफेद उत्तरीय गैंडा अब नहीं रहा। ये इस प्रजाति के आखिरी नर गैंडा थे।

सूडान से रोहित की मुलाकात केन्या में हुई थी।

















