समुद्र में भी 90 डिग्री तक खड़ा हो जाता है ये अनोखा जहाज, ऐसे बढ़ाता है अमेरिकी नेवी की ताकत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2020 18:32 IST2020-04-04T11:37:19+5:302020-04-04T18:32:30+5:30

अमेरिकी नेवी के पास एक ऐसा जहाज है जो बीच समुंद्र में भी 90 डिग्री पर खड़ा हो सकता है।

चम्मच के आकर का दिखने वाले इस जहाज की लम्बाई 355 फुट है, यह यूएस नेवी का सबसे पुराना है

दुनिया के सबसे अजीब जहाजों में से एक इस जहाज का नाम रिसर्च प्लैटफॉर्म, फ्लोटिंग इंस्ट्रूमेंट प्लैटफॉर्म (आरपी फ्लिप) है।

आरपी फ्लिप एक रिसर्च वीकल है, जिसका इस्तेमाल समुद्री जीवन के बारे में रिसर्च करने और जानकारी इकट्ठा करने में किया जाता है।

बता दें कि आरपी फ्लिप इकलौता ऐसा जहाज है, जिसे वर्टिकली और हॉरिजॉन्टली ऑपरेट किया जा सकता है।

28 मिनट में इसे पूरी तरह से ट्रांसफॉर्मेशन किया जा सकता है

आरपी फ्लिप का निर्माण वेव हाइट, अकाउस्टिक सिग्नल्स, वॉटर टेंपरेचर पर डेटा और रिसर्च के उद्देश्य से साइंटिस्ट डॉ फ्रेड फिशर और डॉ. फ्रेड स्पाइस ने सन1962 में था

इसके बाद साल 1995 में इसमें थोड़े बदलाव किए गए, जिसमें लगभग 20 लाख डॉलर खर्च हुए थे।

बता दें कि इस अमेरिकी जहाज में हर चीज डबल हैं, जिससे ऑपरेशन के दौरान क्रू को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।



















