लाइव न्यूज़ :

DRUZHBA-5: रूस और पाकिस्तान में संयुक्त सैन्य अभ्यास, भारत को लगा झटका!, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2020 16:22 IST

Open in App
1 / 8
रूस के विशेष सुरक्षा बलों का एक दस्ता संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिये बृहस्पतिवार को पाकिस्तान पहुंच गया है। सेना ने यह जानकारी दी। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास को DRUHZBA-5 (द्रजबा) नाम दिया गया है।
2 / 8
पाक सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान और रूस के बीच यह पांचवां संयुक्त सैन्य अभ्यास है। अभ्यास दो सप्ताह तक चलेगा।
3 / 8
बयान में कहा गया है, ''इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद से निपटने के दोनों देशों की सेनाओं के अनुभवों को साझा करना है।'' सेना ने अभ्यास के बारे में इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी। 
4 / 8
रूस और पाकिस्तान की करीबी लगातार बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान की सेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. पाक सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान और रूस के बीच यह पांचवां संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
5 / 8
ये संयुक्त अभ्यास दो सप्ताह तक चलेगा, बयान में कहा गया है, इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद से निपटने के दोनों देशों की सेनाओं के अनुभवों को साझा करना है।
6 / 8
हालांकि, रूस की पाकिस्तान के साथ सैन्य साझेदारी को लेकर भारत विरोध दर्ज कराता रहा है। भारत ने रूस के सामने कई बार आपत्ति जाहिर की है कि आतंकवाद को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान के साथ सैन्य सहयोग करना गलत है और इससे समस्याएं और बढ़ेंगी।
7 / 8
पाकिस्तान की सेना की मीडिया विंग के मुताबिक, इस सैन्य अभ्यास में स्काई डाइविंग और बंधकों को छुड़ाने जैसी गतिविधियां होंगी, पाकिस्तान-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास द्रजबा हर साल आयोजित किया जाता है, साल 2016 से ही पाकिस्तान और रूस की सेनाएं संयुक्त अभ्यास करती रही हैं,इसमें आतंकवाद विरोधी और विशेष सैन्य ऑपरेशन भी शामिल हैं।
8 / 8
हालांकि, रूस भारत की इस आपत्ति को अनसुना करता रहा है, इसी साल सितंबर महीने में पाकिस्तान की सेना ने रूस के शहर असतराखान में 'कावकाज 2020' सैन्य अभ्यास में भी हिस्सा लिया था, पिछले साल रूसी सैन्य अभ्यास सेंतर 2019 में भी पाकिस्तान ने हिस्सा लिया था, इस सैन्य अभ्यास में कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उजबेकिस्तान भी शामिल हुए थे।
टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिनइमरान खाननरेंद्र मोदीचीनपाकिस्तानदिल्लीडोनाल्ड ट्रम्पजम्मू कश्मीरलद्दाखअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल