भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी, देखिए होश उड़ा देने वाली तस्वीरें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2019 12:30 IST2019-09-14T12:30:28+5:302019-09-14T12:30:28+5:30

भारत और अमेरिका की सेनाओं ने वाशिंगटन में संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी है।

दो हफ्ते के इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाना है।

संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2019’ की शुरुआत ज्वॉइंट बेस लुईस मैककॉर्ड में पांच सितंबर से हुई।

भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2019’ आरंभ हो गया है। यह अभ्यास 18 सितंबर तक जारी रहेगा।

यह सबसे बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यासों में से एक है और भारत एवं अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने का प्रयास है।

युद्ध अभ्यास 2019 संयुक्त सैन्य अभ्यास का 15वां संस्करण है।

दोनों देश इसका आयोजन वैकल्पिक आधार पर करते हैं।


















