जब बीच शादी में बच्चे के साथ पहुंची महिला ने कहा-ये दूल्हा मेरा पति है, जानें फिर क्या हुआ

By स्वाति सिंह | Updated: October 15, 2020 09:56 IST2020-10-15T09:56:04+5:302020-10-15T09:56:04+5:30

Next

एक शादी के दौरान एक महिला ने दूल्हे पर अपना दावा किया, जिसे लेकर खूब हंगामा हो गया।

बताया जा रहा है कि जिस युवक की शादी हो रही थी उसने अपनी पहली पत्नी को बताया था कि वह दफ्तर के काम से शहर से बाहर जा रहा है।

लेकिन वह दफ्तर ना जाकर एक अन्य महिला से शादी करने पहुंच गया।

वहीं, कुछ लोगों ने उसकी पहली पत्नी को दे दी। इसके बाद पहली पत्नी शादी के बीच में पहुंच गई और हंगामा हो गया।

यह घटना अफ्रीकी देश जाम्बिया के लुसाका की है। दोबारा शादी की कोशिश कर रहे युवक का नाम अब्राहम मुयुंडा है।

पहली पत्नी से झूठ बोलकर युवक एक चर्च में शादी के लिए पहुंचा था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिखाई देता है कि पहली पत्नी कहती है- 'ये शादी नहीं हो सकती। यह शख्स मेरा पति है।'

पहली पत्नी ने यह भी कहा कि हमारा तलाक नहीं हुआ है, हमारे बीच कभी झगड़ा भी नहीं हुआ है। नहीं पता चल रहा है कि यहां क्या हो रहा है।

कहा जा रहा है कि दुल्हन को पता था कि युवक पहले से शादीशुदा है, फिर भी उसने शादी का फैसला किया। पहली शादी के दौरान दूसरी शादी करने पर जाम्बिया में 7 साल तक की सजा हो सकती है।