30 साल तक महिला ने परिवार से छिपाया राज, एक गिफ्ट की वजह से सामने आया तो उड़े सबके होश

By स्वाति सिंह | Updated: December 29, 2020 15:28 IST2020-12-29T15:28:12+5:302020-12-29T15:28:12+5:30

Next

एक शख्स क्रिसमस के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड को एक खास तरह का गिफ्ट देना चाहता था लेकिन उसे इस बात की भनक भी नहीं थी कि उसका ये गिफ्ट उसकी गर्लफ्रेंड के परिवार के 30 साल पुराने राज को उजागर कर देगा।

एक शख्स ने रेडिट रिलेशनशिप एडवाइज फोरम पर ये किस्सा शेयर किया है। शख्स ने बताया कि उसने क्रिसमस के मौके पर अपनी पार्टनर के लिए डीएनए टेस्टिंग किट खरीदी थी लेकिन इस किट ने उसकी गर्लफ्रेंड की जिंदगी उथल-पुथल कर दी।

दरअसल जब इस किट के टेस्ट उजागर हुए तो इस लड़की ने देखा कि उसके परिवार के सदस्यों में एक लड़की का नाम भी शामिल था जो उसकी सौतेली बहन थी।

जब इस महिला ने अपनी मां से इस बारे में पूछा तो उन्होंने सौतेली बहन की बात को लेकर साफ-साफ मना कर दिया। लेकिन जब इस लड़की ने अपनी मां से जॉन स्मिथ नाम के शख्स के बारे में पूछा तो उसके होश उड़ गए।

जब इस महिला ने अपनी मां से इस बारे में फोन पर पूछा तो उन्होंने सौतेली बहन की बात को लेकर साफ इंकार कर दिया लेकिन जब इस लड़की ने अपनी मां से जॉन स्मिथ नाम के शख्स के बारे में पूछा तो वह हैरान रह गई। दरअसल डीएनए टेस्ट में सामने आया था कि इस महिला की सौतेली बहन के पिता का नाम जॉन स्मिथ था।

इसके बाद इस महिला की मां ने फोन पर पूरा माजरा समझाया। दरअसल 30 साल इस महिला की मां ने कुछ दिनों के लिए ब्रेक लिया था और वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड जॉन स्मिथ से मिलने चली गई थीं।

इसके कुछ हफ्तों बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे प्रेग्नेंट हैं और उन्हें पता था कि इस बच्चे के पिता जॉन हैं। ऐसे में उन्होंने 30 सालों तक अपनी सौतेली बेटी की बात को अपने परिवार से सीक्रेट रखा था।

अपनी मां की ये बात सुनकर महिला हैरान रह गई। वहीं ये शख्स उस वक्त को कोस रहा था जब उसने अपनी गर्लफ्रेंड को डीएनए किट देने का फैसला किया था।

रेडिट पर ये सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और कई लोग ऐसे हैं जो इस मामले में कमेंट कर रहे थे कि सच हमेशा कड़वा ही होता और इस व्यक्ति को इस मामले में अपने आपको दोष देने की जरूरत नहीं है।