कोरोना पॉजिटिव आने पर लड़की ने खिड़की के जरिए की शादी, तस्वीरें हुई वायरल
By अनुराग आनंद | Updated: December 5, 2020 13:00 IST2020-12-05T12:52:52+5:302020-12-05T13:00:53+5:30

नई दिल्ली: अमेरिका में शादी से कुछ दिन पहले दुल्हन कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद शादी को कैंसल कर आगे बढ़ाने की बजाय पहले से तय दिन व समय पर ही दुल्हन व दुल्हे ने शादी करने पर सहमति जताई। ऐसे में अब सवाल यह था कि कोरोना पॉजिटिव दुल्हन का दुल्हे व बाकी लोगों से संपर्क में आए बिना कैसे शादी कराई जाए?

इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने यह तय किया कि वह अपने घर की खिड़की के जरिए दूर से ही अपने होने वाले दुल्हे से शादी रचाएगी। इसके बाद ऐसा ही हुआ।

लड़की ने अपने घर की खिड़की से अपने होने वाले दुल्हे से शादी की। इसके बाद सुबह से ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस दौरान दुल्हन घर की खिड़की पर बैठी रही जबकि दूल्हा नीचे जमीन पर खड़ा रहा। उन्होंने एक दूसरे का हाथ पकड़ने की जगह रिबन की छोर को पकड़ कर शादी की और कसमें खाईं।

रिपोर्ट के मुताबिक, शादी से तीन दिन पहले दुल्हन का कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटिव आया था।

















