इन 5 पुलों को पार करने में याद आ जाती है नानी, हैं बेहद खतरनाक

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 26, 2018 17:06 IST2018-10-26T17:06:49+5:302018-10-26T17:06:49+5:30

Next

आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही खतरनाक पुल के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने रोमांचक अनुभव के लिए दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इस पुल पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है मगर फिर भी लोग इस अनुभव को महसूस करने यहां जरूर जाते हैं।

रस्सी के साहारे बना ये पुल कुजको गांव को पेरू से जोड़ता है। इस पुल को बनाने के लिए आदिवासियों ने पारंपरिक तरीके को अपनाया है। जंगली घास की रस्सी पर बने इस पुल की ब्रिज 120 फिट लंबा है। खास बात ये है कि इस ब्रिज को लभगभ हर साल बनाया जाता है। हवा में झूलते हुए इस पुल ने 500 साल से गांव को पेरू शहर से जोड़ कर रखा है।

चीन को अपने अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और तरह-तरह की तकनीक के लिए जाना जाता है। इसी का इस्तेमाल करके बनाए गए चीन के इस ब्रिज को खतरनाक ब्रिज की लिस्ट में शामिल किया जाता है। 1230 फुट ऊंचा और 984 फुट लंबे इस ब्रिज को दुनिया का सबेस ऊंचा ब्रिज भी कहा जाता है।

दो शहरों को जोड़ता हुआ पुल तो आपने देखा होगा मगर नार्थ आयरलैंड में एक ऐसा कृत्रिम पुल भी है जो दो पहाड़ो को मिलाता है। जमीन से 100 फुट ऊपर बने रस्सी के इस पुल पर चलने में सबसे रोमांचक तब होता है जब हवा में झूलता हुआ ये पुल ऊपर खुले आसमान और नीचे पानी का दृश्य दिखाता है।

इसे पुराने ब्रिज की लिस्ट में भी रखा जा सकता है। इस ब्रिज का निर्माण 1889 में कनाडा में किया गया था। नदी को पार करने के लिए बनाये गए इस पुल की ऊंचाई 230 फुट और 460 फुट लंबी है। इसे पार करने में सबसे ज्यादा रोमांच तब आता है जब पुल के सहारे आप जंगलों के बीच से होकर आप निकलते हैं।

स्विजरलैंड की हसीन वादियों और बर्फ के बीच एक ऐसा रोमांचक पुल भी है जो दो पहाड़ियों को मिलाता है। इसे यूरोप का सबसे ऊंचा पुल भी कहा जाता है। बर्फ से घिरे इस पुल को पार करना अपने आप में रोमांचक अनुभव देता है।