पीच कलर के लहंगे में हिना खान के सादगी भरे लुक्स पर फिदा हुए फैंस, तस्वीरें हुईं वायरल

By ललित कुमार | Updated: March 26, 2019 16:37 IST2019-03-26T16:37:09+5:302019-03-26T16:37:09+5:30

Next

हिना खान हाल ही में बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के तीसरे दिन रैम्प वॉक करते हुए नजर आईं थी। इस दौरान पीच कलर के लहंगे में हिना के सादगी भरे लुक को देख दर्शक और फैंस देखते ही रह गये।

पीच कलर के लहंगे के साथ लाइट मेकअप ने उनके लुक पर चार चांद लगा दिए।

हिना खान टीवी की दुनिया की सबसे पॉप्युलर ऐक्ट्रेस में से एक हैं, इस समय हिना टीवी सीरियल 'कसौटी ज़िंदगी के 2' में अपना जलवा बिखेर रही हैं।

इस सीरियल में हीना कोमोलिका के नेगेटिव किरदार में नजर आ रही हैं, इस किरदार दर्शक और फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

हिना खान ने अपने इस लुक की सभी तस्वीरें अपने ऑफिसियल इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

हिना की इन सभी तस्वीरों को लाखों की तादाद में फैंस लाइक कर रहे हैं।

हिना को सही पहचान टीवी के फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली थी।

इसके अलावा हिना रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

इस रैम्प वॉक के दौरान हिना के साथ प्रियांक शर्मा भी नजर आए थे।