पहले रामायण और अब श्री कृष्ण में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं स्वपनिल जोशी, जानिए इनकी दिलचस्प कहानी
By अमित कुमार | Updated: May 10, 2020 12:18 IST2020-05-10T12:18:46+5:302020-05-10T12:18:46+5:30

लव-कुश का किरदार निभाने वाले बाल कलाकारों को फैंस से खासा प्यार मिला था। छोटी उम्र में ही अपनी एक्टिंग से इन्होंने लोगों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी।

कई मराठी फिल्मों और सीरियल में काम करने वाले स्वपनिल जोशी ने 'रामायण' में कुश का किरदार निभाया था।

रामायण के कुश अब श्रीकृष्णा में यशोदा मैया के लाला बन सबका दिल जीत रहे हैं। कुश अपनी एक्टिंग सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।

उत्तर रामायण की सफलता के बाद रामानंद ने अपने अगले शो कृष्णा के लिए उन्हें देवकी पुत्र का किरदार दिया।

कृष्ण बनकर भी स्वप्निल ने दर्शकों को निराश नहीं किया और अपने अभिनय से इस किरदार में जान फूंकने का काम किया।

'अमानत', 'दिल विल प्यार व्यार', 'हद कर दी', 'भाभी', 'देश में निकला होगा चांद', 'हरे कांच की चूड़ियां' जैसे सीरियल में काम करने के बाद स्वपनिल ने कई फिल्मों में भी अपने अभिनय का परिचय दिया।

'गुलाम-ए-मुस्तफा', 'मितवा', 'वेलकम जिंदगी' और 'तू ही रे' स्वपनिल जोशी की प्रमुख फिल्में रही।

















