श्वेता तिवारी की बेटी पलक न्यू लुक में आईं नजर, कुछ दिनों पहले हुआ था सौतेले पिता से विवाद
By ललित कुमार | Updated: August 27, 2019 15:40 IST2019-08-27T15:40:20+5:302019-08-27T15:40:20+5:30

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में कई तस्वीरें शेयर की हैं।

इन सभी पिक्स में पलक ब्लू कलर की इस ड्रेस में काफी बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं।

पलक की सभी तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं, अब तक उनकी इन पिक्स पर 29 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

पलक इससे पहले भी कई बार बोल्ड अंदाज तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

पलक श्वेता तिवारी और उनके एक्स हस्बैंड राजा चौधरी की बेटी है।

पलक में साल 2017 में फिल्म 'तारे ज़मीन पर' फेम दर्शील सफारी के साथ फिल्म 'Quickie' से डेब्यू किया था।

हाल ही में पलक सौतेले पिता के साथ हुए विवाद को लेकर भी चर्चा में आईं थी।

पलक की मां श्वेता ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराइ थी।

पलक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

रेड कलर की इस ड्रेस में पलक काफी खूबसूरत लग रही हैं।

















