टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' फेम सौम्या टंडन हुईं प्रेगनेंट, सोशल मीडिया पर फैंस को दी खुशखबरी

By ललित कुमार | Updated: November 14, 2018 14:09 IST2018-11-14T14:09:04+5:302018-11-14T14:09:04+5:30

Next

टीवी चैनल के सबसे पसंदीदा शो भाबी जी घर पर हैं कि फेम अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन प्रेगनेंट हैं।

34 वर्षीय एक्ट्रेस सौम्या ने ये जानकारी खुद अपने सोशल हैंडल के माध्यम से लोगों तक पहुंचायी है। अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और इस बात को सबके साथ शेयर किया।

बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने अपनी फोटो शेयर की जिसपर लिखा "आज एक जादूगर की तरह महसूस कर रही हूं।

कुछ दिन से मुझे लगता है मैं सुपरहीरो बन गई हूं। आशीर्वाद और ईश्वरीयता से भरा हुआ है। बेहद उत्साहित हूं, जैसे किसी उड़ान पर हूं। बड़ी खबर- मैं प्रेग्नेंट हूं और इस वक्त के हर पल में जीने की कोशिश कर रहा हूं! बस आपकी शुभकामनाएं चाहिए।"

आपको बता दें सौम्या ने 2016 में अपने ब्वॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी कर ली थी। दोनों ने एक-दूसरे की 10 साल तक डेट किया इसके बाद शादी कर ली।

सौम्या ने कई सीरियल्स के साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है मगर उनकी पहचान अनिता भाभी के रूप में ज्यादा की जाती है।

सौम्या ने करीना कपूर और शाहीद कपूर की सुपर हिट फिल्म जब वी मेट में करीना की बहन रूप का किरदार निभाया था। फेमिना कवर गर्ल फर्स्ट रनअप रह चुकी सौम्या का ये रोल लोगों को खासा पसंद भी आया था।

इस तस्वीर में सौम्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।