सरगुन मेहता का पति रवि दुबे संग दिखा ब्लू बिकीनी अवतार, मालदीव में मना रहे हैं छुट्टियां
By ललित कुमार | Updated: July 1, 2019 16:19 IST2019-07-01T16:19:29+5:302019-07-01T16:19:29+5:30

टीवी और पंजाबी एक्ट्रेस सरगुन मेहता इन दिनों अपनी अपने पति रवि दुबे के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।

सरगुन मेहता ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर पति रवि के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।

सरगुन का ब्लू बिकीनी अवतार उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।

सरगुन और रवि की मुलाकात टीवी सीरियल '12/24 Karol Bagh' के दौरान हुई थी।

इस सीरियल के बाद से ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और साल 2013 में दोनों ने शादी कर ली।

सरगुन आखिरी बार पंजाबी रोमांटिक फिल्म 'चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़' में दिखी थीं।

इस फिल्म में सरगुन के साथ लीड रोल में पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी गरेवाल नजर आए थे।

रवि इस समत 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स' का 7वां सीजन होस्ट कर रहे हैं।

















