सिर पर पगड़ी बांधे सपना चौधरी ने दिखाया अपना हरियाणवी अंदाज, तस्वीरें हुई वायरल
By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: March 27, 2023 20:05 IST2023-03-27T20:03:59+5:302023-03-27T20:05:16+5:30

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोस फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इन्स्ताग्राम अकाउंट पर अपने देसी अंदाज की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन तस्वीरों में सपना सफेद रंग के धोती-कुर्ता और पगड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

तस्वीर में सपना हाथों में बंदूक लिए पोज़ देती दिखाई दे रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सपना ने हरियाणवी में कैप्शन भी लिखा की, 'गिदड़ा दा सुणेया group फिरदा कहन्दे शेर मारना' (सुना है गीदड़ों का ग्रुप शेर का शिकार करने की फिराक में घूम रहा है)। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सपना का ये दबंग लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

















