कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह बहुत जल्द देने वाली है ख़ुशख़बरी, फोटो शेयर कर दी जानकारी

By शैलेश कुमार भक्त | Updated: April 23, 2020 16:02 IST2020-04-23T16:02:58+5:302020-04-23T16:02:58+5:30

Next

एक्ट्रेस शिखा सिंह और उनके पति करण शाह प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं।

शिखा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है।

एक्ट्रेस शिखा सिंह पहली बार मां बनने के लिए बहुत खुश हैं।

करण शाह ने भी यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पर दोस्तों संग शेयर की है।

इसके साथ ही शिखा सिंह के पति करण शाह ने एक मजेदार पोस्ट भी लिखा।

शिखा और करण की फोटो में एक डॉग भी नजर आ रहा है। करण मजाक करते हुए लिखते हैं कि हमारा डॉग खुश नहीं है क्योंकि उसके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ जाएगा।