जमाई राजा' एक्ट्रेस निया शर्मा ने एथेनिक लुक से एक फिर सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
By ललित कुमार | Updated: April 13, 2019 15:17 IST2019-04-13T15:17:43+5:302019-04-13T15:17:43+5:30

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस निया शर्मा एक बार अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक को लेकर फैंस के बीच चर्चा में हैं।

निया ने हाल ही में अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीले रंग बेहद खूबसूरत ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, अब तक उनकी इन तस्वीरों को 1 लाख 31 हजार से भी ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं।

निया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'काली- एक अग्निपरीक्षा' से की थी। इस सीरियल निया ने अनु का किरदार निभाया था।

इसके बाद निया 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'इस प्यार को क्या नाम दूं?', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'पवित्र रिश्ता', 'कुबूल है' जैसे कई सीरियल में नजर आईं।

लेकिन निया को सही पहचान टीवी सीरियल 'जमाई राजा' से मिली, रोशिनी पटेल के इस किरदार दर्शकों ने खूब पसंद किया।

निया 'ट्विस्टेड' वेब सीरीज को लेकर भी चर्चा में रही थीं, इस सीरीज में उनका बोल्ड अंदाज काफी आकर्षक था।

निया इन दिनों टीवी सीरियल 'इश्क में मरजावां' में नजर आ रही हैं।

















