'इश्कबाज' के इस एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड से की सगाई, देखें तस्वीरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 19, 2018 13:45 IST2018-03-19T13:45:11+5:302018-03-19T13:45:11+5:30

Next

लीजिए टीवी इंडस्ट्री में एक और जोड़ा शादी के बंधन में बंधने वाला है।

हाल ही 'इश्कबाज' सीरियल के ओमकारा सिंह ओबरॉय यानि कुणाल जयसिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है।

उन्होंने अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट शेयर की हैं।

पिछले साल ही इस तरह की खबरें सामने आई थी कि साल 2018 में कुणाल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

काफी लम्बे समय से कुणाल गर्लफ्रेंड भारती कुमार को डेट कर रहे थे।

कुणाल ने अपने सगाई की तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, कि हेलो मंगेतर…नई शुरुआत।

कुणाल और भारती की पहली मुलाकात 'द बडी प्रोजेक्ट' के सेट पर हुई थी।

तभी से दोनों एक दुसरे को प्यार करने लगे थे।