Aaj Ka Rashifal 09 July 2024: आज सिंह राशि में चंद्रमा, जानिए किन राशियों का चमकेगा भाग्य

By रुस्तम राणा | Updated: July 9, 2024 05:16 IST2024-07-09T05:16:35+5:302024-07-09T05:16:35+5:30

Next

आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपके शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। कामकाज में प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। 

आज प्रेम जीवन में प्रियतम से मुलाकात संभव है। प्रियजनों मीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा करेंगे। 

आज आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता जी की सेहत बेहतर होगी। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। 

आज छोटे भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है।

आज वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वादविवाद नहीं होगा। अपनी जिद्दी छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अपने बच्चे की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। 

आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। 

आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी।

आज किस्मत का साथ पाकर आप खुद को धन्य महसूस करेंगे। सामाजिक जीवन में आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। पुराने गुरुजनों की बात याद आ सकती है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएँ सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी।

आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप सहपरिवार किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसनेवाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे।