Aaj Ka Rashifal 03 August 2024: आज सूर्य और चंद्रमा कर्क राशि में, इन 5 राशियों को होगा बंपर लाभ

By रुस्तम राणा | Updated: August 3, 2024 05:14 IST2024-08-03T05:14:58+5:302024-08-03T05:14:58+5:30

Next

आज आत्म-विश्वास भरपू रहेगा। जरूरत पड़ने पर आज आपको अपने परिजनों का साथ भी मिलेगा। किसी नौकरी के क्षेत्र में अच्छे लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। आपके खर्चों में भी वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता है।

आज आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको परिश्रम का उचित लाभ मिलेगा। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। 

आज आपके संतान सुख में वृद्धि होगी। परिजनों के बीच सुख-शांति का माहौल रहेगा। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक प्रयास करने पर मनोवांछित परिणाम प्राप्त नहीं होगा।

आज आपको नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं। छात्रों को आज क्लास या फिर कॉलेज में नया सीखने को मिलेगा। धैर्य का परिचय भी देना होगा। 

आज आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं। आय से ज्यादा खर्चे होंगे। वाहन आज सावधानी से चलाएं। पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा से लाभ होगा।

आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। कुटुंब मे धार्मिक कार्य संभव है। गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा।

आज आपको अपनी पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मन में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ सकता है।

आज नौकरी में बदलाव होने के संकेत हैं। आपके अंदर आत्म-विश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साहित होने से बचना होगा। वहीं प्रेम जीवन में आनंद आएगा। प्रियतम के साथ अच्छी बातें होगी। संतान सुख प्राप्त हो सकता है।

आज व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा।

आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। नौकरी-व्यापार में लाभ की परिस्थितियां आएंगी। कारोबार से आशातीत परिणाम की कामना कर सकते हैं। आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे।

आज गृह क्लेश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। मन अशांत रह सकता है। धन बचत कर पाने में असफलता महसूस कर सकते हैं। धैर्यशील बनें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।

आज मन में चंचलता का भाव रहेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद आएगा। धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में समय बीतेगा। वाहन सुख प्राप्ति हो सकती है।