जानें आपके शहर में किस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण, दिल्ली, अमृतसर, भोपाल समेत इन शहरों में दिखेगा साल का आखरी चंद्र ग्रहण
By संदीप दाहिमा | Updated: November 8, 2022 17:40 IST2022-11-08T17:18:00+5:302022-11-08T17:40:17+5:30

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। कार्तिक पूर्णिमा यानी आज मंगलवार 08 नवंबर को पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखने जा रहा है।

तस्वीरों में जानें आपके शहर में कब दिखाई देता चंद्र ग्रहण, मुंबई में 6 बजाकर 1 मिनट पर नजर आएगा चंद्र ग्रहण।

वास्तव में पूर्ण चन्द्रग्रहण की स्थिति में चन्द्रमा पृथ्वी के छाया क्षेत्र में होने के कारण मध्यम लाल वर्ण का हो जाता है।

Chandra Grahan की अवधि 04 घंटे 19 मिनट तक रहेगी।

भारत के पूर्वी भाग (कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, इम्फाल आदि) में चन्द्रोदय पूर्णता समय सायं 5:12 बजे से पूर्व होने कारण पूर्ण चन्द्रग्रहण देखा जा सकेगा।

















