16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में होगा प्रवेश, अगले 30 दिनों तक इन 3 राशियों को होगा महालाभ

By रुस्तम राणा | Updated: July 11, 2023 14:16 IST2023-07-11T14:16:01+5:302023-07-11T14:16:01+5:30

Next

Surya Gochar 2023 July 16: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसे ऊर्जा, क्रोध, राजा, नेतृत्व, पिता, आत्मा, मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा, सरकारी जॉब आदि का कारक माना जाता है। यदि किसी जातक राशि में सूर्य की स्थिति कमजोर हो तो ऐसे जातकों को समाज में पद-प्रतिष्ठा मान-सम्मान प्राप्त नहीं होता है। जबकि मजबूत होने पर जातक एक राजा के समान अपना जीवन व्यतीत करता है।

सूर्य ग्रह 16 जुलाई को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य एक माह एक राशि में रहता है। सूर्य ग्रह के कर्क राशि में गोचर से 3 राशियों को शानदार परिणाम प्राप्त होंगे - 

मेष राशि: सूर्य का गोचर आपकी राशि से सुख (चतुर्थ) भाव में प्रवेश करेगा। इससे आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। इस एक महीने की अवधि में आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस वधि में आपकी संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि: सूर्य का गोचर आपकी राशि के प्रथम भाव में होने जा रहा है। इससे आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आपकी लीडरशिप क्वालिटी की लोग सराहना करेंगे। जॉब प्रमोशन के योग हैं। व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी।

तुला राशि: सूर्य आपकी राशि से कर्म (दसवें) भाव में आएगा। इससे आप अपने कार्य क्षेत्र में खूब तरक्की पाएंगे। कार्य और व्यापार दोनों में आपको सफलता मिलेगी। पिता जी से रिश्ते भी मधुर बनेंगे। परिजनों के साथ तालमेल बना रहेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना है।