Solar Eclipse: चांद के सामने जब आया सूरज! देखें साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की सबसे खूबसूरत तस्वीरें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 12:52 IST2019-12-26T10:40:50+5:302019-12-26T12:52:49+5:30

आज सभी की नजरें सूर्य ग्रहण पर हैं। ये इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है जो उत्तर भारत में करीब 2 घंटे 40 मिनट का रहने वाला है।

ये इस साल का तीसरा सूर्य ग्रहण भी है। इससे पहले 6 जनवरी और 2 जुलाई को भी आंशिक सूर्य ग्रहण लगा था।

खास बात ये भी है कि ये वलयाकार सूर्य ग्रहण है। वलयाकार सूर्य ग्रहण में सूरज पूरी तरह चांद से ढक जाने के बावजूद किसी अंगूठी की तरह नजर आता है जिसे "Ring of Fire" भी कहेते है।

26 दिसंबर, 2019 का सूर्य ग्रहण 10 बजकर 57 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

इस ग्रहण को दक्षिण भारत में बेहतर तरीके से देखा जा सकता है।

धार्मिक मान्यताओं के दौरान इस ग्रहण के दौरान खाना-पीना नहीं चाहिए। साथ ही गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

साथ ही सूर्य ग्रहण को सीधे अपनी आंखों से नहीं देंखें।


















