Shukra Gochar 2023: आज शुक्र का हुआ राशि परिवर्तन, अगले 7 अगस्त तक इन 3 राशिवालों को होगा कष्ट
By रुस्तम राणा | Updated: July 7, 2023 14:48 IST2023-07-07T14:48:10+5:302023-07-07T14:48:56+5:30

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, सौंदर्य और भौतिक सुख-संपन्नता का कारक माना जाता है। यह वृष और तुला राशि का स्वामी है। यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति ठीक न हो तो उस जातक के जीवन में दरिद्रता आती है।

7 जुलाई को यह सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है और इस राशि में यह अगले माह 7 अगस्त तक विराजमान होगा। ऐसे में सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषीय गणना बताती है कि 3 राशि के जातकों को इस अवधि में कष्टकारी परिणाम मिल सकते हैं ये राशियां इस प्रकार हैं -

वश्चिक राशि- शुक्र के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्य-व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा सेहत संबंधी भी परेशानी आपको रह सकती है। इस अवधि में निवेश करने से आपको हानि होने की संभावना है।

मकर राशि - मकर राशि के जातकों पर शुक्र के गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस समय आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, किंतु उसका लाभ आपको कम प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि - शुक्र राशि के जातकों के लिए यह गोचर कष्टकारी रह सकता है। इस अवधि में आपको क्लेशों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक चुनौतियां आएंगी, साथ ही करियर में रुकावटें आएंगी। कार्यस्थल में विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

















