लाइव न्यूज़ :

Mithun Rashifal 2022: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल?

By रुस्तम राणा | Updated: November 25, 2021 12:30 IST

Open in App
1 / 8
मिथुन राशिचक्र की तीसरी राशि है। राशि बुध ग्रह की राशि है। यह द्विस्वभाव की राशि है। इस राशि के जातक कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। अपनी बोलने की कला से ये ज्ञान से ज्ञानी पुरूष को भी मात दे सकते हैं। हालांकि इनका द्विस्वभाव होने के कारण लोग इन पर ज्यादा भरोसा नहीं करते हैं। लेकिन दूसरों से अपने हित में कैसे काम निकलवाना है इनसे बेहतर कोई नहीं जानता है। वर्ष 2022 मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? इस साल इस राशिवालों को करियर, व्यापार, परिवार, वैवाहिक और प्रेम जीवन में किस तरह के परिणाम प्राप्त होंगे और सेहत मिजाज नए साल में कैसा रहेगा।
2 / 8
इस साल करियर में आपको आगे बढ़ने के कई मौके आएंगे। इस वर्ष की शुरूआत में दशम भाव में गुरु आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाएगा। इस समय कार्यक्षत्रे में प्रमोशन हो सकता है। साल के मध्य में करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष के अंत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए साल 2022 शुभ संकेत कर रहा है। इस वर्ष आप कोई नया कारोबार कर सकते हैं उसमें आपको फायदा होगा। वाणिज्य से जुड़े जातकों को इस वर्ष खूब लाभ होगा। हालांकि अष्टम भाव में शनि परेशानी का कारण बन भी बन सकता है।
3 / 8
इस वर्ष आपकी आय मध्यम गति से बढ़ सकती है। हालांकि साल की शुरुआत में अच्छी आमदनी होगी। अगर आर्थिक परेशानियां चली आ रहीं हैं नए साल में आपको उनका समाधान मिलेगा। अपने कार्य-व्यापार से आपको अच्छे अच्छा धन प्राप्त होगा। साल के मध्य में भी आमदनी की राह में किसी तरह की बाधाएं नहीं आएंगी। वहीं अंत में धनागमन होता रहेगा। व्यावसायिक लेनेदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। साथ ही धन का खर्च सोच-समझकर करें। इस वर्ष अचानक से आपको धन की आवश्यकता पड़ेगी।
4 / 8
पारिवारि जीवन सामान्य रहेगा। घर में बड़े बुजुर्गों की सेवा करें। साल की शुरूआत में किसी फंक्शन में सभी रिश्तेदारों से मिलकर अच्छा लगेगा। संयुक्त परिवार में एकजुटता की कमी हो सकती है। संपत्ति के कारण विवाद बढ़ेगा। यदि इस विवाद को शांत नहीं किया गया तो अलगाव की भी नौबत आ सकती है। ऐसे में आप इस बात अवश्य ही ध्यान रखें। इस वर्ष ऐसे भी मौके आएंगे जहां परिवार एकजुट दिखाई देगा।
5 / 8
वैवाहिक जीवन के लिए वर्ष की शुरूआत अच्छी होगी। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम मिलेगा। वहीं संतान की ओर से भी अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपको उसके भविष्य की चिंता सता सकती है। यदि जीवनसाथी कामकाजी है तो इस वर्ष आप उसकी सफलता के गवाह बन सकते हैं। लेकिन यह ध्यान रखना उनकी इस सफलता में आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी।
6 / 8
प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष की शुरूआत में प्रेम संबंध को मधुर बनाने के लिए आपको शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथी के साथ किसी ट्रिप में जाना हो सकता है। वहीं साल के मध्य में जीवनसाथी से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति के आने की संभावना है। लव पार्टनर के भावनाओं को समझें और प्यार में ताजगी बनाए रखने के लिए उपहार का लेनदेन करते रहें।
7 / 8
इस वर्ष आपको अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधान रहना होगा। खासकर वर्ष की शुरूआत में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्योंकि किसी दुर्घटना में आप को गंभीर चोट लगने की संभावना है। क्रोध पर काबू रखें नहीं तो कोई महत्वपूर्ण काम खराब हो सकता है। आपको मोटापा और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसलिए नियमित रूप से चिकित्सक की सलाह लें। साथ में योग व्यायाम और ध्यान भी करते रहें।
8 / 8
बुधवार के दिन गणपति महाराज की पूजा करने से इस वर्ष आपको शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल