लाइव न्यूज़ :

Meen Rashifal 2024: नए साल में मीन राशि में शनि की साढ़ेसाती का चलेगा पहला चरण

By बृजेश परमार | Updated: December 30, 2023 16:25 IST

Open in App
1 / 6
मीन राशिफल 2024 (ज्योतिषाचार्य पं.जगदीश प्रसाद शर्मा, उज्जैन):- नववर्ष में लगन में राहु, देवगुरु बृहस्पति 31 मार्च तक द्वितीय भाव, 1 मई से तृतीय भाव में, केतु सप्तम भाव में तथा शनि बारहवें भाव में गोचर करेंगे। इससे शनि की साढ़े साती का पहला चरण चलेगा।
2 / 6
व्यवसाय - नौकरी व्यापार में कठिनाई और संघर्ष के बाद सफ़लता मिलेगी। वाणी में प्रखरता, सत्यवादिता और अध्यात्म शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। अनेक धार्मिक यात्राएं करेंगे। भूमि भवन वाहन का लाभ मिलेगा। धार्मिक सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ी हुई रहेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में कड़े परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। 1 मई से वर्ष भर भाग्य का साथ मिलेगा। जनवरी से मार्च तक के महीने में परिश्रम के साथ लाभ, सम्मान अर्जित करेंगे, जबकि अक्टूबर से दिसंबर के बीच व्यावसायिक स्थल पर आरोप या झगड़ा नुकसान होगा। कीमती सामान खो सकता है।
3 / 6
आर्थिक स्थिति- वित्तीय व्यवस्था मिश्रित रहेगी। आय के साथ अनअपेक्षित अकस्मात व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। 31 अप्रैल तक बृहस्पति के धन भाव में रहने से आय अच्छी होगी, जबकि 1 मई से बृहस्पति तीसरे भाव में गोचर करके सप्तम नवम और एकादश भाव को देखेंगे, जिससे एक से अधिक स्रोत से धन आगमन होगा। फरवरी से मार्च के महीने में अचानक पूर्व के निवेश या अनअपेक्षित धन लाभ होगा।
4 / 6
स्वास्थ्य- साढ़े साती और अन्य ग्रह गोचर के करण, रोग विकार अधिक रहेंगे। मानसिक चिंता, तनाव, ब्लड प्रेशर, शारीरिक रोग व्याधियां, चोट दुर्घटना, हड्डी जोड़ तथा स्नायु तंत्र में दर्द रहेगा। संतुलित आहार विहार के साथ नियमित दैनिक व्यायाम, योग प्राणायाम, मेडिटेशन से राहत मिलेगी।
5 / 6
परिवार घर के सदस्यों का आपस में सामंजस्य कम झगड़ा, क्लेश अधिक, जीवनसाथी से मधुर संबंध किंतु वैचारिक मतभेद, अविश्वास के कारण असंतोष, गुप्त चिंता रहेगी। संतान विद्रोह कर सकती है। पिता के स्वास्थ्य में कमी आएगी। लग्न के राहु और सप्तम भाव में केतु घनिष्ठ संबंधी के साथ मन मुटाव करेंगे। मित्र संबंधियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। धैर्य और सहनशीलता आवश्यक है। घर में धार्मिक और मंगल कार्य भी संपन्न होंगे। अविवाहितों के विवाह योग, नए प्रेम संभव है।
6 / 6
धार्मिक उपाय- लक्ष्मी नारायण और शनि देव की पूजा करें। यथाशक्ति धार्मिक स्थल पर दान करें। गौ सेवा और मछली को भोजन दें। शुभ अंक- 3 और इसका जोड़ जैसे 12, 21, 30 एवं 7। शुभ दिवस- गुरुवार, मंगलवार। शुभ रंग- पीला, लाल, गुलाबी। शुभ रत्न- पुखराज। राशि स्वामी बृहस्पति को प्रसन्न करें।
टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स