लाइव न्यूज़ :

Makar Rashifal 2024: मकर राशि के लिए नववर्ष रहने वाला है खास, लंबे समय से चली आ रही परेशानियां होंगी समाप्त

By बृजेश परमार | Updated: December 30, 2023 16:15 IST

Open in App
1 / 7
मकर राशिफल 2024 (ज्योतिषाचार्य पं.जगदीश प्रसाद शर्मा, उज्जैन): मकर राशि के जातकों के नए साल में ग्रह गोचर पर नजर डालें तो लग्नेश शनि द्वितीय धन भाव में तृतीय स्थान पर राहु, बृहस्पति 31 मार्च तक चतुर्थ भूमि भवन के भाव में तथा 1 मई से पंचम विद्या बुद्धि संतान के भाव में, केतु नवम धर्म भाग्य के भाव में गोचर करेंगे। शनि की साढ़े साती का तीसरा अंतिम चरण चलेगा।
2 / 7
व्यवसाय- लंबे समय से चली आ रही कठिन परिस्थितियां दूर हो जाएंगी। नौकरी व्यापार में उन्नति, प्रमोशन होंगे। उच्च अधिकारी सहकर्मियों के साथ संबंध प्रगाढ़ होने के साथ ही आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। जोखिमपूर्ण कार्य कर महत्वाकांक्षा पूरी कर सफलता के उच्च शिखर पर पहुंचेंगे। अनेक विद्या और विषय का अध्ययन कर अंतरमन ज्ञान स्तर भी बढ़ेगा, इससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में कठिन श्रम से उचित परिणाम मिलेंगे।
3 / 7
आर्थिक स्थिति- राशि स्वामी शनि लग्नेश स्वराशि के द्वितीय धन भाव में स्थित होकर एकादश लाभ भाव को देख रहे हैं। इससे एक से अधिक स्रोतों से धन आगमन होगा। स्थायी धन प्राप्त होने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा, साथ ही भूमि भवन वाहन भौतिक सुख के अनेक साधन भी क्रय करेंगे।
4 / 7
स्वास्थ्य- सामान्यता सेहत ठीक रहेगी। बड़े रोग विकार से बचे रहेंगे परंतु नकारात्मक चिंतन, मोटापा ब्लड प्रेशर जैसे रोग हो सकते हैं। संतुलित आहार विहार दैनिक योग, प्राणायाम, मेडिटेशन व्यायाम नियमित करें।
5 / 7
परिवार- भाई बहन से असंतोष वैचारिक मतभेद बढेंगे। माता और मामा को रोग विकार होंगे। 31 अप्रैल तक बृहस्पति चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। इससे परिवार में खुशियां बढ़ेगी और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। 1 मई से पंचम भाव में बृहस्पति के गोचर से संतान प्राप्ति अथवा संतान को बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। साथ ही जीवन साथी की उन्नति होगी।
6 / 7
धार्मिक उपाय- भगवान शंकर, शनिदेव की उपासना करें। श्वान, चींटियों और पक्षियों को भोजन सामग्री दें। यथाशक्ति जरूरतमंद को दान करें। शुभ अंक- 4 और इसका जोड़ जैसे 13, 22, 31, 40, 58, 67 तथा 8 और इसका जोड़ जैसे 17, 26, 35, 44, 62, 71, 80।
7 / 7
शुभ दिवस - शनिवार, शुक्रवार, सोमवार। शुभ रंग - नीला, काला। शुभ रत्न- नीलम, जामुनिया। राशि स्वामी शनि को प्रसन्न करें।
टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स