महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: February 21, 2020 13:26 IST2020-02-21T13:26:49+5:302020-02-21T13:26:49+5:30

Next

महाशिवरात्रि के पर्व पर काशी, सूरत और अजमेर समेत देश के सभी राज्यों में आज भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइने लगी हैं।

मंदिरों में आज भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना हो रही है, श्रद्धालु आज भगवान शिव की भक्ति में डूबे हुए हैं।

भगवान शिव के मंदिरों को आज दुल्हन की तरह सजाया गया है।

सभी श्रद्धालु आज भगवान शिव को प्रसन करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए मंदिरों में पहुंचे हुए हैं।

इस साल महाशिवरात्रि 21 फरवरी (शुक्रवार) को सुबह 5 बजकर 20 मिनट से 22 फरवरी (शनिवार) शाम 7 बजकर 2 मिनट मनाई जाएगी।

21 फरवरी को सुबह 5 बजकर 20 मिनट से त्रयोदशी तिथि समाप्त हो जाएगी और चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। चतुर्दशी तिथि के ही दिन शिवरात्रि मनाई जाती है।

कई मंदिरों में 22 फरवरी को भी धूमधाम से शिव का पूजन किया जाएगा।

रात्रि की पूजा 21 फरवरी शाम को 6 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 52 मिनट तक होगी।