लाइव न्यूज़ :

Kanya Rashifal 2024: नए साल में नौकरी व्यापार में प्रमोशन, रुका हुआ धन प्राप्त होने संकेत, पढ़ें कन्या वार्षिक राशिफल

By बृजेश परमार | Updated: December 28, 2023 20:35 IST

Open in App
1 / 6
कन्या राशिफल 2024 (ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश प्रसाद शर्मा, उज्जैन)- नए साल में कन्या राशिवालों के ग्रहों की स्थिति में नजर डालें तो केतु लग्न भाव में है, षष्ठ भाव में शनि, सप्तम भाव में राहु देवगुरु बृहस्पति 31 अप्रैल तक अष्ट भाव में 1 मई से नवम भाव में गोचर करेंगे।
2 / 6
1. व्यवसाय- दैनिक जीवन राहु पूरे वर्ष सप्तम भाव में रहेंगे, इसलिए नौकरी व्यापार में विशेष सावधानी रखना आवश्यक है। बहुत उतार-चढ़ाव होंगे। शनि के षष्ठ भाव में होने से परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारी एवं सहकर्मियों से संबंध अच्छे रखें, वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। स्थानांतरण संभव है। जनवरी से जुलाई तक अकारण तनाव बढ़ेगा। 1 मई से राहत मिलेगी। धार्मिक व्यापारिक यात्राएं और मंगल कार्य भी होंगे। भूमि भवन का क्रय-विक्रय होगा।
3 / 6
2. आर्थिक स्थिति- आय-व्यय में संतुलन आवश्यक है क्योंकि इस वर्ष अकस्मात अवांछित व्यय अधिक होंगे। कर्ज लेने से बचें। वित्तीय लेनदेन में पूर्ण सावधानी रखें, कीमती सामान खो सकता है। 1 मई के बाद नौकरी व्यापार में प्रमोशन और रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
4 / 6
3. स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के प्रति सावधानी ज्यादा रखनी होंगी क्योंकि षष्ठ में शनि और अष्टम में गुरु होने दोनों ही भाव से पीड़ित हैं। शारीरिक मानसिक व्याधियां परेशान करेंगी। चर्म रोग आकस्मिक चोट दुर्घटना, नेत्र विकार, कमर और स्नायु तंत्र में दर्द के साथ ही कोलेस्ट्रॉल ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। नियमित चिकित्सकीय परामर्श के साथ नियंत्रित आहार विहार योग प्राणायाम मेडिटेशन व्यायाम अवश्य करें।
5 / 6
4. परिवार- माता-पिता से पूर्ण सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी संबंध मधुर रहेंगे। किसी अन्य के प्रति आकर्षण के कारण जीवनसाथी से मतभेद वैचारिक भिन्नता बढ़ेगी। संतान की उन्नति होगी। घर की साज सज्जा या निर्माण पर भी व्यय होगा।
6 / 6
धार्मिक उपाय- भगवान शंकर और शनिदेव की पूजा करना उत्तम रहेगा। मछलियों और चींटियों को आहार दें। शुभ अंक 5 और इसका जोड़ जैसे 14, 23, 41, 50, 59, 68। शुभ दिवस- बुधवार, शुक्रवार। शुभ रंग- हरा। शुभ रत्न- पन्ना, पेरीडॉट। राशि स्वामी- बुध को प्रसन्न करें।
टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स