Holashtak 2023: इस दिन से लग रहा है होलाष्टक, 8 दिन भूलकर भी न करें ये काम

By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2023 13:54 IST2023-02-21T14:21:57+5:302023-02-27T13:54:25+5:30

Next

Holashtak 2023 Start And End Date: होली देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनायी जाती है। यह त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन के अगले दिन मनाया जाता है। हालांकि होली से आठ दिन पहले होलाष्टक प्रारंभ हो लग जाता है।

धार्मिक मान्यतानुसार होलाष्टक के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य की मनाही होती है। इस साल होलाष्टक 27 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है और यह 07 मार्च 2023 को होलिका दहन के साथ समाप्त होगा।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, होलाष्टक फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लगता है और फाल्गुन पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है। इसके अगले दिन 8 मार्च 2023 को होली खेली जाएगी।

होलाष्टक की अवधि अशुभ मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान नवग्रह अस्त और रुद्र अवस्था में होते हैं। ऐसे में इस दौरान किए गए कार्यों का नकारात्मक परिणाम मिलता है।

होलाष्टक के दौरान भी विवाह, मुंडन, नामकरण, सगाई समेत अन्य संस्कार नहीं किए जाते हैं। इस दौरान नए मकान, वाहन, प्लॉट या दूसरे प्रॉपर्टी की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए।

मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान किसी भी प्रकार का धार्मिक कार्यक्रम यज्ञ, हवन आदि नहीं करना चाहिए। होलाष्टक के दौरान कोई भी नया कार्य-व्यापार करना सही नहीं होता है।