Diwali Rangoli Designs 2019: त्योहारों के मौके पर कुछ यूं सजाएं घर, दिवाली और धनतेरस पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन

By संदीप दाहिमा | Updated: October 22, 2019 17:39 IST2019-10-22T17:39:14+5:302019-10-22T17:39:14+5:30

Next

इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को भारत में मनाया जाएगा। दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों को तरह-तरह के लाइट और रंगोली से सजाते हैं।

इस मौके पर मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है।

कोई रंग बिरंगे फूलों की माला से अपने घर को सजाता है तो कोई रंगीन झालर से घर को सजाता है।

घर के मुख्य द्वार पर लोग रंगोली सजाते हैं। ऐसा माना जाता है कि रंगोली को घर के दरवाजे पर देखकर भगवान और मेहमान दोनों खुश हो जाते हैं।

वहीं, कुछ लोग खूबसूरत मोमबत्तियों से घर की रौनक बढ़ाते हैं।

बदलते समय के साथ रंगोली के डिजाइन और तरीकों में काफी बदलाव आया है।

अगर आप भी इस बार कुछ अलग रंगोली डिजाइन बनाने की सोच रहे हैं तो आइए हम आपको कुछ बेस्ट रंगोली डिजाइन की लिस्ट दे रहे हैं जो ट्रेंड में हैं।

आप रंगोली बनाकर उसके आस-पास फूल और दिए से सजा दें। इसके अलावा आप आस पास लाइट भी लगा सकते हैं।