Guru Purnima 2025 Wishes: गुरुजनों को भेजें ये प्यारे शुभकामना संदेश, मिलेगा गुरु का आशीर्वाद...
By संदीप दाहिमा | Updated: July 9, 2025 22:10 IST2025-07-09T22:10:19+5:302025-07-09T22:10:19+5:30

गुरु वह दीपक हैं जो अज्ञान रूपी अंधकार को मिटा देते हैं। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी गुरुओं को कोटि-कोटि नमन। शुभ गुरु पूर्णिमा!

जिसने सिखाया हर मोड़ पर चलना, जिसने दिखाया सच्चाई का रास्ता, ऐसे ज्ञान के सागर को शत् शत् नमन। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

गुरु का ज्ञान सबसे बड़ा धन है, जो जीवन को उजियारा बना देता है। गुरु पूर्णिमा पर सभी गुरुओं को श्रद्धा सुमन अर्पित।

गुरु वह शक्ति हैं जो हमें अंधेरे से उजाले की ओर ले जाते हैं। उनके चरणों में ही सच्चा ज्ञान है। गुरु पूर्णिमा की मंगलमयी शुभकामनाएं!

ज्ञान से भरे जीवन का आरंभ होता है गुरु के आशीर्वाद से। आओ इस गुरु पूर्णिमा पर उन्हें धन्यवाद कहें। शुभ गुरु पूर्णिमा!

गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना जीवन नहीं। गुरु पूर्णिमा पर समस्त गुरुजनों को प्रणाम और शुभकामनाएं।

















