Photos: जानिए गोवर्धन पूजा का शुभ मुहर्त और पूजा विधि, इन बातों का जरूर रखें ख्याल
By ललित कुमार | Updated: November 8, 2018 13:55 IST2018-11-08T13:55:43+5:302018-11-08T13:55:43+5:30

हर साल दिवाली के अगले गोवर्धन पूजा का यह खास त्यौहार मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार आज यानि 8 नवम्बर को पूरे भारत देश में मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनायी जाती है।

गोवर्धन पूजा का पहला मुहूर्त- प्रातः 06 बजकर 41 मिनट से 08 बजकर 50 मिनट तक और दूसरा मुहूर्त- सायंकाल 03 बजकर 15 मिनट से 05 बजकर 25 मिनट तक।

गोवर्धन पूजा के दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है। और इस दिन सभी लोग इसकी पूजा करते हैं। जा में धूप, दीप, दूध नैवेद्य, जल, फल, खील, बताशे आदि का इस्तेमाल किया जाता है।

कहा जाता है कि जो आज के दिन श्रद्धापूर्वक भगवान गोवर्धन की पूजा करता है उसी सुख समृद्धि प्राप्त होती है।

मथुरा में रह रहे ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति दिखाते हुए सबसे छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर हजारों जीव-जतुंओं और इंसानों की रक्षा की थी और सभी को भगवान इंद्र के प्रकोप से बचाया था।

















