Eid al-fitr: दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर भोपाल तक बच्चे कुछ इस अंदाज में मना रहे हैं ईद, तस्वीरों में देखिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2019 08:24 IST2019-06-05T08:22:07+5:302019-06-05T08:24:37+5:30

Next

देश भर में आज ईद-उल-फितर का जश्न है। भोपाल के ईदगाह मस्जिद में भी इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और ईद की नजाम पढ़ी।

ईद का उत्साह खासकर बच्चों में देखते ही बनता है। मध्य प्रदेश के भोपाल के ईदगाह मस्जिद में बच्चे भी बड़ी संख्या में नजर आये। नये कपड़े, ईदी जैसी ऐसी कुछ चीजें हैं जो बच्चों के उत्साह को और बढ़ाती हैं।

ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहते हैं। इस दिन घर में सेवइयां के अलावा कई लजीज पकवान बनते हैं जो बच्चों को पसंद आते हैं। बिरयानी, कबाब, हलीम जैसे पकवान ईद की खास पहचान हैं।

ईद के दिन की शुरुआत नमाज पढ़ने से शुरू होती है। देश भर के तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में लोग नमाज पढ़ते हैं और गले-मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं।

ईद इस्लामी कैलेंडर के शव्वाल महीने का पहला दिन होता है। हालांकि, पूरी दुनिया में इसे अलग-अलग दिनों पर मनाया जाता है। ऐसा इसलिए कि ईद को मनाने की तारीख दरअसल चांद के दिखने पर निर्भर होती है। इस दिन मुस्लिम नये कपड़े पहन कर गरीबों को दान करते हैं और नमाज अता कर अल्लाह को याद करते हैं।

ईद के दिन दिल्ली के जामा मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोग एक-साथ नमाज पढ़ते नजर आये। ईद के इस मौके पर पढ़ी जाने वाली नमाज आम दिनों के नमाज से अलग होती है। आम तौर पर इस दिन नमाज खुले आकाश में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के साथ पढ़ा जाता है। इसका मकसद ये है कि ज्यादा से ज्यादा लोग भेदभाव भूलाकर एक साथ खड़े हों और अल्लाह को शुक्रिया कहें। इसका मकसद ये भी होता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग एक-दूसरे से मिले और मुबारकबाद दें।