Dhanteras 2018: राशी के मुताबिक इन चीजों की खरीदारी करना होगा शुभ
By ललित कुमार | Updated: November 5, 2018 09:29 IST2018-11-05T09:29:20+5:302018-11-05T09:29:20+5:30

आज यानि 5 नवम्बर को पूरे भारत में धनतेरस का यह पर्व मनाया जा रहा है। आज के धनवंतरि और कुबेर की पूजा की जाती जाती है। आइए जानते हैं कि राशी के अनुसार आज किस चीज की खरीदारी करना आपके लिए शुभ होगा...

मेष राशि: धनतेरस के इस अवसर पर मेष राशी के जातक चांदी के बर्तन या इलेक्ट्रानिक सामान खरीद सकते हैं।

वृष राशि: इस राशी के अनुसार आप चमकीले वस्त्र चांदी या ताबें के बर्तन खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि: इस राशी के अनुसार आपके लिए सोने के आभूषण, केसर, वाहन, की खरीदारी करना शुभ होगा।

कर्क राशि: आज के दिन आप चांदी के आभूषण, सिक्के या इलैक्ट्रिक का कोई भी घरेलू सामान खरीद सकते हैं।

सिंह राशि: आज के दिन आप ताबें, कांसे के बर्तन,कपड़े या सोने की कोई चीज खरीद सकते हैं।

कन्या राशि: धनतेरस के इस खास मौके पर गणेश जी की मरगज की मूर्ति, चांदी का सामान या रसोई का कोई भी सामान खरीद सकते हैं।

तुला राशि: आज के दिन आप सौन्दर्य का सामान, चांदी के बर्तन, सिक्के या सोने की कोई भी चीज की खरीदारी करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: आज के दिन आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या सोने की चीज खरीदना शुभ रहेगा।

धनु राशि: आज के दिन आप सुगंधित सामान, सोने के सिक्के, आभूषण या सोने के किसी भी चीज की खरीदारी करना शुभ होगा।

मकर राशि: मकर राशी के जातक आज के दिन वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन, आभूषण खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि: धनतेरस के खास मौके पर आप प्रसाधन के सामान, दो पहिया वाहन, सौन्दर्य प्रसाधन का सामान खरीद सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशी के जातक आज के दिन चांदी के सिक्के, सोना, चांदी के बर्तन या इलैक्ट्रानिक उपकरण खरीद सकते हैं।

















