लाइव न्यूज़ :

Aries Horoscope 2022: मेष राशि वालों के लिए नया साल रहेगा नई उम्मीदों से भरा

By रुस्तम राणा | Updated: November 21, 2021 11:31 IST

Open in App
1 / 8
Mesh Rashifal 2022: मेष राशिचक्र की पहली राशि है, जिसका स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के जातक स्वभाव से तेज होते हैं। इन्हें गुस्सा जल्दी आता है। गुस्सैल स्वभाव के कारण कई बार इनका झगड़ा हो जाता है। हालांकि खेलकूद में ये आगे होते हैं। मेष राशिफल 2022 की मदद से आप अपने नए साल के बारे में जान सकते हैं। साल 2022 आपके लिए कैसा रहेगा। करियर, विवाह, प्रेम, परिवार, स्वास्थ्य, आर्थिक, व्यापार में कब आपके सामने चुनौतियां आएंगी और कब आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
2 / 8
करियर-व्यापार की दृष्टि से साल 2022 आपके लिए शानदार बीतने जा रहा है। साल की शुरूआत में करियर-व्यापार में तरक्की के अवसर आएंगे। आप नई ऊर्जा के साथ अपने कार्य में ध्यान देंगे। नए वर्ष में आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा। यदि नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं साल 2022 लाभकारी रहेगा। नौकरी क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। नौकरी और पद में उन्नति होने से कोई नहीं रोक सकता है। हालांकि बीच-बीच में उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ेगा। परंतु साल का अंत आपके लिए अच्छे संकेत कर रहा है।
3 / 8
इस साल आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। शुरूआत में आपके खर्चों में अत्यधिक वृद्धि हो सकती है। नए वाहन अथवा मकान में आपका धन खर्च होगा। इस वर्ष आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी। हालांकि अप्रैल से राहु आपकी राशि में विराजमान हो जाएगा। जो आर्थिक पक्ष को प्रभावित करेगा। इस समय सावधान रहने की आवश्यकता होगी। इस साल बड़े आर्थिक फैसले लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।
4 / 8
साल 2022 में आपके परिवार में उतार चढ़ाव आएंगे। बावजूद इसके घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। घर में पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनेगी। ऐसे में उनका ध्यान रखना होगा। अगर घर में कोई शादी योग्य जातक है तो उसके विवाह होने के पूरे आसार हैं। घर नन्हें मेहमान का भी आगमन संभव है। साल के अंत में घर में कोई फंक्शन हो सकता है।
5 / 8
वर्ष 2022 में शादी योग जातकों का विवाह हो सकता है। नए साल में प्रेम विवाह के होने के योग बन रहे हैं। वहीं जो शादीशुदा जातक हैं उनके लिए यह वर्ष भी अच्छा गुजरेगा। यदि लाइफ पार्टनर कामकाजी हैं तो उनको आपके भाग्य साथ मिलेगा और उनकी तरक्की होगी। लेकिन काम की वजह से साथी से कहीं दूर स्थान में जाना भी पड़ सकता है।
6 / 8
इस वर्ष आप अपने लव पार्टनर को लाइफ पार्टनर बना सकते हैं। लव पार्टनर के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप इस दौरान अपने संगी को समझने की पूरी कोशिश करेंगे। करियर लाइफ में एक दूसरे का साथ मिलेगा। जो जातक अभी सिंगल हैं तो उनकी लाइफ में कोई खास शख्स आ सकता है।
7 / 8
सेहत के नजरिए से दिन साल 2022 अच्छा रहेगा। इस साल आपके स्वास्थ्य पर कम खर्चा होगा। यानी कि आप कम बीमार पड़ेंगे। अप्रैल के प्रारंभ से आपको पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है इस दौरान पेट संबंधी बीमारी को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। वर्ष के अंत तक किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
8 / 8
इस साल को अपने अनुकूल बनाने के लिए हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
टॅग्स :राशिफल 2022ज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग