अगर आप के अंदर मौजूद हैं ये आदतें, तो बरसती है शनिदेव की कृपा
By धीरज पाल | Updated: March 11, 2018 14:01 IST2018-03-11T14:01:32+5:302018-03-11T14:01:32+5:30

शनिदेन की कृपा अक्सर उनपर बनी रहती है जो लोग समय से अपने नाखून काटते हैं। अपनी दशा सुधारने के लिए हमेशा नाखून काटने चाहिए।

आपका दिल ऐसे लोगों को देखकर पसीज जाता है जो गरीब और असहाय है और उनकी मदद के लिए आप हमेशा आगे रहते हैं। ये शनि कृपा का संकेत है।

जेष्ठा माह में धूप से बचने के लिए काले छाते दान करने वालों पर शनिदेव की छत्र-छाया हमेशा बनी रहती है।

नेत्रहीन व्यक्ति को राह दिखाकर उनकी मदद करना व मांस न खाने वाले पर शनि की कृपा सहायक सिद्ध होता है।

शनि की कृपा हमेशा उनपर बरकरार रहती है जो रोजाना नहाते हैं और खुद की साफ-सफाई रखते हैं।

















