लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 24 September 2022: इन राशियों का आज बढ़ेगा आत्म-विश्वास, कारोबार में खूब होगी तरक्की, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: September 24, 2022 07:03 IST

Open in App
1 / 12
मेष: आज आपको यात्रा का लाभ मिलेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा और आपका आत्म-विश्वास भी मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का किसी पशोपेश में रहेगा। मन में यह दुविधा आगे की पढ़ाई को लेकर रहेगी।
2 / 12
वृषभ: आज आपको अपनी माता जी की सेहत का ध्यान रखना होगा। रुके हुए कार्य चालू हो जाएंगे। कारोबार में मेहनत करने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी। 
3 / 12
मिथुन: कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। आप अपने छोटे-भाई बहनों की मदद कर सकते हैं। खानपान के प्रति सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। फिजूल के कामों में खर्च अधिक होगा।
4 / 12
कर्क: आज आपको विवादों से दूर रहकर कार्य करना होगा। परिवार में किसी महिला के कारण धन प्राप्त होने की संभावना है। आप अपनी संवाद शैली के माध्यम से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। 
5 / 12
सिंह: आज आपका मन शांत रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में भी आपको सुखद परिणाम प्राप्त हो सकता है। परिवार की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे।
6 / 12
कन्या: आज आपके अंदर आत्म-विश्वास बना रहेगा, लेकिन संयम से काम लेना होगा। धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से मतभेद हो सकता है।
7 / 12
तुला: आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। यदि आपने किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है।
8 / 12
वृश्चिक: आज नौकरी में तरक्की होगी। बॉस आपके काम से खुश होगा। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे।
9 / 12
धनु: आज मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आय के साधनों में वृद्धि होने की संभावना है। अधिक काम के चलते आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा।
10 / 12
मकर: आज आप जल्दबाजी में दिखाई देंगे। इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। धैर्य से काम लेना होगा। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे।
11 / 12
कुंभ: आज कारोबार में धनलाभ होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में अधिक रुचि लेते हुए नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर सकते हैं।
12 / 12
मीन: आज कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। शत्रुओं की चाल से आपको सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, किंतु सेहत में धन खर्च होने की संभावना है।
टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य