लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 21 September 2022: एकादशी तिथि पर आज खुलने वाला है 5 राशिवालों के किस्मत का ताला, जानें सभी राशियों का भाग्य

By रुस्तम राणा | Updated: September 21, 2022 06:35 IST

Open in App
1 / 12
मेष: आज आर्थिक स्थिति में अनिश्चितता रहेगी। ऐसे में अधिक धन खर्च करने से परहेज करें। आज आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। यदि किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो छुटकारा मिल सकता है।
2 / 12
वृषभ: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप अपनी कई तरह की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए नजर आएंगे। घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।
3 / 12
मिथुन: आज आपका जोश और जुनून दोनों हाई रहेगा। नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों को पदोन्नति होगी। वाणी में नियंत्रण रखना होगा। बोलते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका में होंगे।
4 / 12
कर्क: आज किसी कारण से मानसिक शांति भंग हो सकती है। निराशा और हताशा दोनों का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे।
5 / 12
सिंह: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके आएंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी।
6 / 12
कन्या: आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। विलासिता की चीजों में धन खर्च होगा। आमदनी में भी इजाफा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं।
7 / 12
तुला: संदिग्ध आर्थिक लेन देने से दूर रहना होगा। अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। दोस्तों या फिर रिश्तेदारों पर अपने विचारों को थोपने की कोशिश न करें। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है।
8 / 12
वृश्चिक: आज आप अजनबी सा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी होटल में लंच या डिनर कर सकते हैं। आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा।
9 / 12
धनु: आज आप परोपकार करेंगे, जिससे मन को खुशी होगी। मेहनत आपकी रंग लाएगी। निश्चित ही आपको इससे लाभ होगा। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।
10 / 12
मकर: आज धन की कमी के कारण आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना अवरुद्ध हो सकती है। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। समय का सदुपयोग करें।
11 / 12
कुंभ: आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा।
12 / 12
मीन: आज लेनदेन को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी।   
टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स