आज का राशिफल, 16 अक्टूबर 2022: सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 4 राशिवालों को दिलाएगा मान-सम्मान और उच्च पद
By रुस्तम राणा | Updated: October 16, 2022 06:53 IST2022-10-16T06:53:41+5:302022-10-16T06:53:41+5:30

Aaj Ka Rashifal 16 October 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज चली आ रही समस्या का समाधना होगा। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। और उसे संभालने के लिए बाहरी खान-पान का सहारा न लिजिएगा।

वृषभ: आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी।

मिथुन: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे।

कर्क: आज संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। हालांकि आर्थिक फैसले सोच समझकर लेना होगा। आर्थिक निवेश न करें। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

सिंह: आज प्रतियोगी परीक्षा में सफल होगी। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज किसी प्रकार की उपलब्धि हाथ में लग सकती है। श्रम सार्थक होगा।

कन्या: आज आपकी रचनात्मक कला का विकास होगा। मध्याहन के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। किसी नई जानकारी प्राप्त हो सकती है।

तुला: आज आपके आत्म-विश्वास में बढ़ोतरी होगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित दिखाई दे सकते हैं। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा।

वृश्चिक: आज आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। अपने कार्य-व्यापार को लेकर चिंतित होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु: आज पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी।

मकर: आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति करेंगे। पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। शत्रुओं से भी आपको सावधान रहना होगा। वरना वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कुंभ: आज व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद कार्यालय में अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

मीन: आज उदर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। किसी कंपनी से दूसरी जॉब का अवसर मिल सकता है।

















