आज का राशिफल 14 नवंबर 2022: आज इन राशिवालों की होगी मोटी कमाई, काम-धंधे में आएगा उछाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2022 06:58 IST2022-11-14T06:58:41+5:302022-11-14T06:58:41+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 14 November 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा।

वृषभ: आज नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं। मध्याहन के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

मिथुन: आज खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है। नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। 

कर्क: आज धार्मिक कार्यों में खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। वैवाहिक संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे। आपकी वाणी में मधुरता आएगी।

सिंह: आज विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। तरक्की के मौके मिलेंगे। परिजनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। किसी पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेंगे।

कन्या: आजपरिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन में साथी से तकरार संभव है। लंबे प्रवास का योग बलवान है।

तुला: आज धन की लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। अपने स्वास्थ्य प्रति सचेत रहें। खान-पान ध्यान रखें। आपके विरोधी सक्रिय दिखाई देंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है।

वृ्श्चिक: आज कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम बनाकर रखें। धन बचत कर पाने में भी सफल होंगे। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा।

धनु: आज शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर: आज सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। अनावश्यक रूप से पैसा खर्च होगा। हालांकि कुछ मामलों में आपको सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।

कुंभ: आज आपको कारोबार में कठिनाइयों के बावजूद फायदा होगा। धन, पद-प्रतिष्ठा, मान सम्मान आदि प्राप्त करेंगे। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे।

मीन: आज भागदौड़ अधिक रहेगी। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कार्यों के प्रारंभ करने के बाद वे अधूरे रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।