आज का राशिफल 13 नवंबर 2022: आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी, किसी पार्टी में कर सकते हैं शिरकत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2022 06:49 IST2022-11-13T06:49:30+5:302022-11-13T06:49:30+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 13 November 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज मनोरंजन की चीजों में धन खर्च हो सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी कारण से आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। 

वृषभ: आज का दिन आपके लिए ज्यादा भागदौड़ी वाला रहेगा। हालांकि आप अपने जरूरी काम को निपटा लेंगे। किसी के साथ पैसो की लेनीदेनी सफलतापूर्वक होगी।

मिथुन: आज परिवार में भौतिक सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। आपके निजी जीवन में खुशियां आएंगी। परिजनों के साथ मेला-बाजार जा सकते हैं।

कर्क: आज आर्थिक परेशानियों के चलते घर में वाद-विवाद हो सकता है। अचानक कोई शुभ कार्य आपका उत्साह में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध के लिए दिन शुभ है।

सिंह: आज कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित करने के लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा।

कन्या: आज परिवार में खुशनुमा माहौल देखने को मिलेगा। आपको कठिन परिस्थिति में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा, आप राहत महसूस करेंगे।

तुला: आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होने की संभावना है।

वृश्चिक: आज भौतिक सुख-सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि होगी। काम-धंधे के लिए दिन लाभकारी रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेना हानिकारक हो सकता है।

धनु: आज अपना सामान न संभालने से नुकसान होने की आशंका है। आप खुद को रोज की तुलना में कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में नई योजनाएं बनाएंगे। 

मकर: आज किसी मित्र या रिश्तेदारी में जा सकते हैं। किसी वैवाहिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। बुद्धिमानी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा।

कुंभ: आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास तेज होंगे। किसी प्रभावशाली शख्सियत से मुलाकात होगी।

मीन: आज प्रेम जीवन के आनंदितभरा दिन रहेगा। प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।