आज का राशिफल 12 नवंबर 2022: किन राशियों के सितारे हैं आज बुलंद, पढ़ें अपनी राशि का भविष्यफल
By रुस्तम राणा | Updated: November 12, 2022 06:44 IST2022-11-12T06:44:53+5:302022-11-12T06:44:53+5:30

Aaj Ka Rashifal 12 November 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज किसी प्रकार का शुभ समाचार मिल सकता है। आज किसी को कर्ज न दें। कुछ लोगों के लिए परिवार में किसी नए का आगमन उत्सव और उल्लास के क्षण लेकर आएगा।

वृषभ: आज शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी।

मिथुन: आज किसी मित्र से मतभेद बढ़ सकते हैं। आपके व्यवसाय में मुश्किलें आ सकती हैं। दांपत्य जीवन में कई फायदे होंगे। कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क: आज रिश्तेदारों से मिलने जाना आपकी कल्पना से कहीं बेहतर होगा। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।

सिंह: आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में मतभेद आएंगे। धन खर्च अधिक होगा। सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करना होगा।

कन्या: आज आपके सभी रुके हुए काम बहुत जल्द पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक आयोजन भी आज आप अच्छी तरह से कर सकेंगे।

तुला: आज घर की जिम्मेदारियों से किसी भी कीमत पर पीछे न हटें। अपनी मधुरवाणी भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। कामकाज के लिए आज सामान्य दिन है।

वृश्चिक: आज का दिन अपने आप में एक बदलाव लाने वाला है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। यात्रा करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

धनु: आज जीवन में सभी तरह की परेशानियां खत्म होंगी। नौकरी में तरक्की के अवसर आएंगे। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएंगे।

मकर: आज आप अपने खाली समय का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएं उठेगी।

कुंभ: आज आपका नया काम आपको लाभ दिलाएगा। किसी तीर्थस्थान पर जाने के संयोग भी बन रहे हैं। परिजनों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा।

मीन: आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे वो काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। किसी भी समस्या का समाधान आपको आसानी से मिल जाएगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

















