आज का राशिफल 16 नवंबर 2022: आज नई नौकरी मिलने की संभावना, व्यावसायिक जीवन में बढ़ेगी प्रतिष्ठा
By रुस्तम राणा | Updated: November 16, 2022 06:48 IST2022-11-16T06:48:01+5:302022-11-16T06:48:01+5:30

Aaj Ka Rashifal 16 November 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छी खबर मिलेगी। व्यावसायिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपका आर्थिक पक्ष अन्य दिन की अपेक्षा मजबूत होगा।

वृषभ: आज परिवार में तनाव का माहौल दिखाई देगा। मध्याहन के बाद कार्यालय में अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आपके चल अचल संपत्ति में इजाफा होगा।

मिथुन: आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। रिश्तेदारों, दोस्तों और परिवारजनों पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी कंपनी से दूसरी जॉब का अवसर मिल सकता है।

कर्क: आज रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मध्याहन के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। जीविकोपार्जन के क्षेत्र में आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी।

कन्या: आज मन खिन्न रहेगा। अपनो से ही तनाव मिलेंगे। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है।

तुला: आज पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। सोच-समझकर आर्थिक फैसले लें। आर्थिक निवेश न करें।

वृश्चिक: आज आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की उपलब्धि हाथ में लग सकती है। महत्वूर्ण कार्य में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

धनु: आज व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। मध्याहन के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। किसी नई जानकारी प्राप्त हो सकती है।

मकर: आज रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आँख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। घर के किसी काम में धन खर्च होगा।

कुंभ: आज आर्थिक मामलो में प्रगति होगी। रिश्तो मे मजबूती आएगी। अपने खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन: आज संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक भागदौड़ के बाद ही कुछ सफलता हाथ लगेगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

















