आज का राशिफल 03 नवंबर 2022: आज बुलंद हैं इन 3 राशिवालों के सितारे, धन पाने की कामना होगी पूरी

By रुस्तम राणा | Updated: November 3, 2022 07:02 IST2022-11-03T07:02:55+5:302022-11-03T07:02:55+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 03 November 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। आमदनी में भी अप्रत्याशित रूप से वृद्धि होगी। 

वृषभ: आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव रहेगा। अपने निवेश की की योजनाओं को गुप्त रखें। हालांकि आपकी मेहनत पूरी तरह से रंग लाएगी।

मिथुन: आज परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। ऐसे कार्यों में आपको सफलता मिलेगी, जिस पर आपको यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा। आपके नॉलेज में वृद्धि होगी।

कर्क: आज आपको अप्रत्याशित रूप से परिणाम की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी।

सिंह: आज आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा, किंतु परिणाम आपको सामान्य ही मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन खास रहेगा।

कन्या: आज आपकी सेहत में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। अतिरिक्त पैसा रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है।

तुला: आज विद्यार्थियों को नए ज्ञान की प्राप्ति होगी। निजी जीवन में संतान को लेकर परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन में प्रियतम से अनबन हो सकती है। 

वृश्चिक: आज आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। करियर में भी तरक्की होगी। नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएंगे।

धनु: आज आप ऊर्जावान नजर आएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। किंतु पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

मकर: आज घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। आर्थिक क्षेत्र में योजनाएं फलीभूत होंगी।

कुंभ: आज मानसिक रूप से खुद को बेचैन पाएंगे। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में समय बीतेगा।

मीन: आज दिन थोड़ा आपके लिए नाजुक रहेगा। धन हानि होने की संभावना है। समझदारी से पैसा खर्च करें। स्वजनों के साथ खटपट होने की संभावना है।