लाइव न्यूज़ :

इन 7 सकेंतों की पहचान से ऐसे करें मालूम, कहीं पार्टनर का अफेयर तो नहीं!

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 29, 2018 16:12 IST

Open in App
1 / 8
पार्टनर का भावनात्मक रूप से आपसे दूर होना रिश्ते की कमजोरी को दर्शाता है। लेकिन अगर वह रिश्ते से बाहर जाकर, छिपकर किसी पराए के साथ शारीरिक संबंध भी बनाने लगे तो यह धोखा है। इस धोखे को आप कैसे पकड़ें, जानिए 7 तरीके:
2 / 8
सेक्स सेशन का पहले से कम हो जाना, पार्टनर द्वारा अधिक इंटरेस्ट ना लेना, सेक्स ना करने के बहाने अधिक बनाना, ये संकेत हैं कि अब उन्हें आप में दिलचस्पी नहीं है। आपके द्वारा पहला किए जाने के बावजूद भी अगर वे इसे इग्नोर कर रहे हैं तो बात साधारण नहीं है।
3 / 8
किसी से भावनात्मक अलगाव हो जाए तो शारीरिक रूप से लगाव भी संभव नहीं होता। लेकिन कुछ पुरुषों का इस मामले में विपरीत रवैया होता है। जब उनका अफेयर चलता है तो उनकी सेक्स की इच्छा बढ़ जाती है। लेकिन यहाँ भी ध्यान दें कि कहीं वो सेक्स में कुछ अजीब बर्ताव तो नहीं कर रहे? जैसा पहले कभी नहीं होता था।
4 / 8
अचानक एक्सपेरिमेंट का मन करना, नई एक्टिविटीज को सेक्स के दौरान ट्राई करना, नई जाई सेक्स पोजीशन के लिए आपको फोर्स करना, यह इस बात का संकेत है कि पार्टनर इन तरीकों को किसी और के साथ ट्राई कर रहे हैं। इसके अलावा सेक्स के दौरान आपकी पसंद को अगर वे भूल रहे हैं तो यह भी एक निगेटिव साइन है।
5 / 8
अगर उनका फोन आजकल ज्यादा बजता है। फोन पर बात करते समय उनका कमरे से बाहर जाना या बाथरूम में चले जाना सही संकेत नहीं है। इसके अलावा उनके फोन में पासवर्ड का होना, आपके हाथ में फोन ना पकडाना ये भी संकेत हैं कि कुछ तो गड़बड़ जरूर है।
6 / 8
धोखा देने वाला पार्टनर अगर दूसरे पार्टनर से पूछे कि उसे सेक्स के दौरान उसकी कौन सी बात सबसे अच्छी लगती है और इस तरह के सवाल अगर धीरे धीरे बढ़ जाएं तो यह भी खतरे का साइन है। जिस तरह की बातें आजतक ना की गई हों अगर उनमें वो दिलचस्पी लेने लगे तो इन संकेतों पर जरूर गौर करें।
7 / 8
माना कि लंबे समय से दोनों में मनमुटाव है लेकिन आपकी कई कोशिशों के बावजूद भी अगर पार्टनर बात ना करे, आपके करीब जाने पर भी आपसे दूरी बनाए तो समझ जाएं कि उसे आप में दिलचस्पी नहीं। वह भावनात्मक और शाररिक रूप से भी आपसे दूर रहना चाहता है।
8 / 8
माना कि पहले भी उनके द्वारा अपनी बॉडी या ब्यूटी पर ध्यान दिया जाता था, लेकिन अचानक इन चीजों का जरूरत से अधिक ख्याल रखने के पीछे कोई बड़ा कारण हो सकता है। महिलाएं ऐसे में अपनी पूरी बॉडी की स्किन का ध्यान रखती हैं। पुरुष अगर ऑफिस से आते ही नहाने चला जाए तो समझ जाएं कि वो कोई ना कोई सुबूत मिटाने की कोशिश कर रहा है।
टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े