लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड होती है बात-बात पर नाराज, नहीं कर पा रहे गुस्सा कंट्रोल, तो इन टिप्स को करें फॉलो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2019 06:59 IST

Open in App
1 / 6
कुछ लड़के अक्सर शिकायत करते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड बात बात पर नाराज हो जाती है। अचानक उसे गुस्सा आ जाता है और वह रूठकर बैठ जाती है। फिर उसे मनाने में काफी समय लग जाता है। कई बार इन हरकतों से परेशान होकर लड़के भी गुस्सा दिखाने लगते हैं जिससे कि बात बढ़ जाती है। दरअसल कुछ लड़कियां बेहद मूडी होती हैं। उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आता है। छोटी छोटी बात दिल को लग जाए तो उदास हो जाती हैं। रूठना तो जैसे इनका शौक होता है। लेकिन अगर बॉयफ्रेंड मनाने आए तो मां भी जाती हैं। मगर ऐसी गर्लफ्रेंड को हैंडल करना आसान नहीं होता। अगर आपकी गर्लफ्रेंड ऐसी है तो आगे जानिए आप उसे कैसे कंट्रोल करें।
2 / 6
1) सबसे पहले खुद को समझाएं: अगर आपके पास मूडी गर्लफ्रेंड है तो सबसे पहले तो आप खुद को इस बात को समझाएं कि आपकी गर्लफ्रेंड मूडी है। उसे छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आता है। रूठना, नाराज होना उसके लिए आम बात है। जिसदिन आप खुद को इस बात के इए मानसिक रूप से तैयार कर लेंगे तो उसके रूठने मनाने की बात आपके लिए आदत बन जाएगी।
3 / 6
2) देखें कि उसका मूड कब खराब होता है: दिनभर में किस समय आपकी गर्लफ्रेंड का मूड सबसे अधिक खराब रहता है, इस बात को ऑब्जर्व करें। उस दौरान आप उसे ऐसी कोई भी बात ना बोलें जिससे कि उसका मूड और भी खराब हो जाए। क्योंकि ऐसे में उसका गुस्सा और भी बढ़ सकता है, फिर आपके लिए परिस्थिति को कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाएगा।
4 / 6
3) गुस्से में उसके दो बोल सुन लें: जब आप जानते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड मूडी है, तो ऐसे में आपको थोड़ा धैर्य बनाकर रखना होगा। उसके मूड खराब होने का कारण आप हैं या कोई और, खराब मूड में अगर वह कुछ कह दे तो कुछ देर सुन लें। जैसे ही आपको लगे कि उसका मूड थोड़ा नार्मल होने लगा है तो उससे प्यार से बात करें। ऐसे चुटकियों में सिचुएशन कंट्रोल हो जाएगी।
5 / 6
4) उसके सामने जिद ना करें: गर्लफ्रेंड मूडी हो रही है, जिद का रही है तो इस परिस्थिति को दिमाग से संभालें। अगर आप भी उसकी बात से उलट जाकर अपनी जिद पर आ जाएंगे तो कभी भी सिचुएशन को संभाल नहीं पाएंगे। उसकी जिद आपको नहीं माननी, तो मत मानी, लेकिन उसके सतह जबरदस्ती करना आपको महंगा पड़ सकता है यह याद रखें।
6 / 6
5) कम से कम आप गुस्सा ना करें: जब भी आपकी गर्लफ्रेंड मूडी होने लगे, उसे चिड़ होने लगे, उसका पारा ऊपर चड़ने लगे तो ऐसे में अगर आप में धैर्य नहीं है तो उसके पास ना रुकें। उसके सामने से कहीं दूर चले जाएंगे। कुछ लोग अकेलें में अपने मूड को जल्दी ठीक कर पाते हैं। कुछ देर में जब आप वापस उनसे बात करेंगे तो आपको वह पहले से बेहतर मूड में दिखेगी।
टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े