UP Board Class 10th Result 2022: ऐसे देख पाएंगे कक्षा 10 का स्कोर, इन वेबसाइट्स पर जानी हुआ रिजल्ट
By संदीप दाहिमा | Updated: June 18, 2022 15:25 IST2022-06-18T15:21:13+5:302022-06-18T15:25:07+5:30

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं के परिणाम (UP Board 10th Result 2022) और यूपी बोर्ड 12वीं के परिणाम (UP Board 12th Result 2022) आज घोषित होंगे।

इन परीक्षाओं के रिजल्ट का छात्रों को लंबे समय से इन्तजार था, ऐसे में उनका वेट करना आज खत्म हो जाएगा। बता दें कि इस साल कुल 52 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें केवल 47 लाख छात्रों ने ही परीक्षा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह परिणाम आज शाम चार बजे घोषित किए जाएंगे। जिन छात्रों को अपना परिणाम चेक करना है वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटupmsp.edu.in, results.upmsp. edu.inऔर upresults.nic.in पर जा सकते है और वहां से बहुत ही आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

सबसे पहले यूपी बोर्ड की आफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in या results.upmsp. edu.in वेबसाइट पर जाएं। फिर आप होमपेज पर दिए UP Board 10th Result 2022 या UP Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें। फिर रोल नंबर सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

















