लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के 1,018 स्थानों से पहले बदल चुके हैं इन शहरों के नाम, लिस्ट में यूपी के तीन जिले शामिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 13, 2020 16:46 IST

Open in App
1 / 13
तमिलनाडु सरकार ने राज्य के कई शहरों और गांवों सहित एक हजार से अधिक बस्तियों के नामों के अंग्रेजी संस्करण को बदल दिया है। अब इन स्थानों के अंग्रेजी नाम भी तमिल वर्तनी और उच्चारण के अनुकूल होंगे। वहीं, इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु के 1,018 स्थानों के नामों की अंग्रेजी वर्तनी में बदलाव बहुत मुश्किल काम था और दो साल की कड़ी मेहनत के बाद इसे पूरा किया गया। (फोटो सोर्स- ANI)
2 / 13
हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब किसी शहर का नाम बदला गया हो। देश में ऐसे कई शहर हैं, जिनके नाम पहले कुछ और थे। मगर अब उनके जिलों के नाम बदलकर कुछ और कर दिए गए हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
3 / 13
उत्तर प्रदेश के इस जिले का नाम आधिकारिक रूप से साल 2018 में बदलकर दीन दयाल उपाध्याय रख दिया गया। वैसे योगी आदित्यनाथ सरकार के दौरान मुगलसराय के अलावा अन्य जिलों के नाम भी बदले गए, जिसमें प्रयागराज और अयोध्या भी शामिल हैं।
4 / 13
उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2018 में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रख दिया था।
5 / 13
साल 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार ने मुगलसराय और इलाहाबाद के अलावा फैजाबाद का नाम भी बदला था। ऐसे में अब फैजाबाद अयोध्या जिले के नाम से जाना जाता है।
6 / 13
हरियाणा के कॉर्पोरेट हब में से एक गुड़गांव का नाम साल 2016 में बदलकर गुरुग्राम कर दिया गया।
7 / 13
केंद्र सरकार ने कर्नाटक के 11 शहरों के नाम बदलने की मंजूरी साल 2014 में दी थी। इस लिस्ट में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का नाम भी शामिल है। पहले बेंगलुरु का बंगलौर था, लेकिन बाद में इसे बदलकर दिया गया।
8 / 13
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आज की तारीख में सबसे बिजी शहरों में से एक है। हालांकि, इस शहर की गिनती भी उस लिस्ट में होती है जिनके नाम पहले कुछ और थे और बाद में कुछ और। साल 1995 में बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई कर दिया गया।
9 / 13
साल 1991 तक शहर को त्रिवेंद्रम के नाम से जाना जाता था। मगर फिर सरकार ने इस जिले का मूल नाम तिरुवनंतपुरम में बदलने का फैसला किया। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
10 / 13
कोच्चि भी एक ऐसा शहर है, जिसका नाम बाद में बदल दिया गया। कोच्चि का नाम पहले कोचीन था, लेकिन साल 1996 में इसे बदलकर कोच्चि कर दिया गया।
11 / 13
पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम 1 जनवरी 2001 से बदलकर कोलकाता हो गया।
12 / 13
इस लिस्ट में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भी शामिल है। पहले चेन्नई का नाम मद्रास था, लेकिन फिर साल 1996 में इसका नाम बदल दिया गया।
13 / 13
पुदुचेरी को प्यार से 'पोंडी' भी कहा जाता है। हालांकि, इस शहर का नाम भी बदलकर दिया गया। 1 अक्टूबर 2006 में आधिकारिक रूप से पोंडीचेरी का नाम बदलकर पुदुचेरी कर दिया गया। (भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :उत्तर प्रदेशतमिलनाडुमुंबईचेन्नईकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां